Durg

CG NEWS : नाले में नवजात शिशु के शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में बुधवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर नाले में एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने जब नाले में शव को बहते हुए देखा, तो तुरंत इसकी सूचना सुपेला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

वहीं एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह शव एक पूर्व विकसित भ्रूण जैसा प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि या तो किसी ने जानबूझकर इस नवजात को नाले में फेंका है या पानी के बहाव से यह किसी अन्य स्थान से यहां आ पहुंचा है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी या घटना से जुड़ी कोई सुराग मिल सके।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि नवजात की मृत्यु कैसे हुई क्या यह जन्म के बाद हुई हत्या का मामला है या गर्भपात के बाद भ्रूण को फेंका गया। उन्होंने कहा कि पुलिस हर कोण से जांच कर रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

1 of 17