Korba

CG : महिला शिक्षक की लापरवाही से छात्र के आंख की चली गयी रौशनी, जांच के बाद JD ने शिक्षिका को किया सस्पेंड

कोरबा : कोरबा में महिला शिक्षक की लापरवाही से स्कूली छात्र के एक आंख की रौशनी चली गयी। स्कूल में हुए मारपीट की घटना में घायल छात्र को महिला शिक्षक ने उपचार न कराकर स्कूल में ही दो घंटे तक रोके रखा। बीईओं की जांच में इस गंभीर लापरवाही पर संयुक्त संचालक ने दोषी महिला शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला कोरबा के कुसमुंडा आदर्श स्थित प्राथमिक शाला चुनचुनी का है। बताया जा रहा है इस विद्यालय में 9 जुलाई को रोज की तरह क्लास लगी थी।

स्कूल के प्रधान पाठक आकस्मिक अवकाश पर थे। लिहाजा संस्था का प्रभार महिला शिक्षक इंद्राणी पांडेय को दिया गया था। इसी दिन स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद रेहान नामक छात्र ने डंडे से मारपीट करते हुए अवल बंजारे की आंख पर वार कर दिया। इस घटना में छात्र अवल बंजारे के बांयी आंख में गंभीर चोट लगने पर उसने घटना की जानकारी महिला शिक्षक को दी। लेकिन उन्होने पीड़ित छात्र की तकलीफ जानने के बाद भी उसका उपचार कराने अस्पताल नही ले गयी और ना ही उसके परिजन को इसकी जानकारी दी गयी।

उलटे घायल छात्र को दो घंटे तक स्कूल में ही रोक लिया गया। जिससे छात्र की एक आंख की रौशनी चली गयी। इस घटना की शिकायत के बाद जिला शिक्षाधिकारी तामेश्वर उपाध्याय ने बीईओं को जांच के लिए निर्देश दिया था। बीईओं के जांच में महिला शिक्षिका इंद्राणी पांडेय की गंभीर लापरवाही पायी गयी। उक्त जांच रिपोर्ट को जिला शिक्षाधिकारी ने बिलासपुर संयुक्त संचालक आर.पी.आदित्य के समक्ष कार्रवाई के लिए पेश किया गया। जिसे संयुक्त संचालक ने गंभीरता से लेते हुए दोषी महिला शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

Korba : S. S. प्लाजा काम्लेक्स में भीषण आग, ज्वेलरी शाॅप सहित कई दुकाने आग की चपेट में, दमकल की टीम आग पर काबू पाने जुटी

कोरबा : कोरबा में एसएस प्लाजा काम्पलेक्टस की दुकानों में आज सुबह भीषण आग लग गयी।…

Korba Breaking : भीषण सड़क हादसा बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा…

1 of 17