Raipur

CG : नवरात्रि पर डोंगरगढ़ यात्रा के लिए रेलवे की खास व्यवस्था, 10 ट्रेनों का होगा स्टॉपेज, जानें कहां-कहां रुकेंगी ट्रेनें

रायपुर : नवरात्रि के पावन अवसर पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। रायपुर और आसपास के क्षेत्रों से हर साल हजारों भक्त डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। इस बार, 22 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर 10 यात्री ट्रेनों का अस्थायी ठहराव होगा। इसके अलावा, एक विशेष मेमू ट्रेन और दो मेमू ट्रेनों का विस्तार किया गया है।

मेमू ट्रेनों का विस्तार:

-गाड़ी संख्या 68741 (दुर्ग-गोंदिया मेमू) अब रायपुर तक जाएगी, जो शाम 5:15 बजे रायपुर से रवाना होगी।

-गाड़ी संख्या 68742 (गोंदिया-दुर्ग मेमू) रात 10:40 बजे रायपुर पहुंचेगी।

-गाड़ी संख्या 68729 (रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू) गोंदिया तक विस्तारित होगी, जो रात 11:40 बजे डोंगरगढ़ से रवाना होकर 1:20 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

-गाड़ी संख्या 68730 (गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू) सुबह 1:45 बजे गोंदिया से चलकर 3:20 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।

विशेष मेमू ट्रेन:

डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच विशेष मेमू ट्रेन (06886) दोपहर 1:00 बजे डोंगरगढ़ से रवाना होकर 2:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 06885 (दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू) दोपहर 2:40 बजे दुर्ग से चलकर 4:00 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन जतकनहार, मुसरा, बकल, राजनांदगांव, परमलकसा, मुरहीपार, और रसमरा स्टेशनों पर रुकेगी।

अस्थायी ठहराव वाली ट्रेनें:

बिलासपुर-भगत की कोठी, बिलासपुर-बीकानेर, बिलासपुर-चेन्नई, बिलासपुर-पुणे, और रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेनें डोंगरगढ़ स्टेशन पर रुकेंगी। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए की गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47