Raipur

CG Transfer Breaking : 6 IPS अधिकारियों का तबादला, हरीश राठौर को सौंपी गई मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में गुरुवार, 11 सितंबर को 6 आईपीएस (IPS) अफसरों के तबादला आदेश जारी किया गया। जिसमें आईपीएस पंकज चंद्रा, भावना पांडेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता सिन्हा के नाम शामिल हैं। इसका आदेश अवर सचिव गृह (पुलिस) विभाग ने जारी किया है।

52 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की पोस्टिंग

इसके पहले बीत दिन भी छत्तीसगढ़ गृह विभाग की तरफ से पुलिस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में 52 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की पोस्टिंग बदली है। इनमें 6 सहायक सेनानी शामिल रहे हैं। ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, प्रमोशन पाए इंस्पेक्टर, कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर, रेडियो इंस्पेक्टर, रक्षित इंस्पेक्टर और सीनियर रिपोर्टर कैडर के अधिकारी शामिल हैं, जो लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे।

गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, रमाकांत साहू को रायपुर सिविल लाइन का सीएसपी बनाया गया है। सुरेश भगत को सरगुजा में क्राइम डीएसपी और मंजूलता राठौर को गरियाबंद का डीएसपी नियुक्त किया गया है। ट्रांसफर आदेश गृह विभाग के उप सचिव आरपी चौहान ने जारी किया है।

What's your reaction?

Related Posts

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

1 of 101