Raipur

CG Breaking : ड्रग – सप्लायर 2 लड़की समेत 5 को 10 – 10 साल की जेल, न्यू ईयर पार्टी में करने वाले थे ड्रग्स की सप्लाई

रायपुर : रायपुर के NDPS स्पेशल कोर्ट ने ड्रग सप्लाई करने वाले दो लड़कियों समेत 5 उनके लोगों को 10-10 साल की सजा सुनाई है। सभी दोषियों को 1-1 लाख रुपए जुर्माना भी देना होगा। जुर्माना नहीं भरने पर सभी को अतिरिक्त दो साल की सजा भुगतनी होगी।

एनडीपीएस के स्पेशल जज पंकज कुमार सिन्हा ने यह सजा सुनाई है। दोषी ठहराए गए आरोपी प्रखर दलदल सिवनी के तेंदुआ अपार्टमेंट का रहने वाला है, अभय कुमार तेलीबांधा, मोहम्मद आवेश बैरन बाजार, प्रिया मारुती रेसीडेंसी अमलीडीह और नेहा VIP स्टेट शंकर नगर की रहने वाली है।

2022 का है पूरा मामला

यह पूरा मामला 25 दिसंबर 2022 का है। पुलिस ने सूचना मिली थी कि न्यू ईयर की पार्टीज में ड्रग खपाने की फिराक में कुछ लड़के-लड़कियों ने रायपुर में ड्रग्स लाया है। ये ड्रग्स की डील कर रहे थे। अम्बुजा मॉल के पास लग्जरी कार में लड़के-लड़कियां मौजूद थे। इसी दौरान एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पंडरी पुलिस ने सभी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

नए साल के जश्न में सप्लाई करने लाया गया था ड्रग

पुलिस की पूछताछ में इस गैंग ने बात कबूली है कि, न्यू ईयर की पार्टी में खपाने के लिए ड्रग्स लाया गया है। पुलिस के पास भी इनपुट था कि जश्न की आड़ में ड्रग्स बाजी की जाएगी। पुलिस ने गिरफ्तार हुए गैंग के पास ड्रग्स के 18 पैकेट बरामद किए थे। कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने पांचों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पेश किए, जिसमें उनके मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में शामिल होने की पुष्टि हुई।

अदालत ने इस अपराध की प्रकृति को देखते हुए किसी भी प्रकार की उदारता दिखाने से मना कर दिया। खासकर, खतरनाक नशे के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सजा को उचित ठहराया गया।​​​​​​ मामले की विवेचना निरीक्षक दीपक पासवान ने की।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG : मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना – 2026 का होगा शुभारंभ, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राज्य सरकार एक नई राहतभरी योजना…

CG News : अफसर की पत्नी से दरिंदगी अमीर कारोबारी ने बंधक बनाकर मिटाई हवस, पीड़िता की आपबीती सुन उड़ गए पुलिस के होश

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद गंभीर और सामने आया है। राजधानी…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG News : बकाया बिल की टेंशन खत्म, मुख्यमंत्री साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, जानें किसे मिलेगा लाभ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू…

1 of 55