Balrampur

CG Big Breaking : डैम टूटने से हुआ बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग बहे, 4 के शव हुए बरामद

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के तातापानी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक पुराना डैम जिसे लुतिया डैम कहते हैं वह लगातार हो रही बारिश के कारण टूट गया है। इस बांध के टूटने से दो घर पूरी तरह से बह गए हैं दो लोगों की मौत हो गई है। डैम के टूटने से एक ही परिवार के सात लोग बाह गए थे, जिनमे से 4 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और बाकी अन्य की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

एक ही परिवार के सात लोग बहे

आपको बता दें कि, जिले में इस साल भारी से अति भारी बारिश हुई है और सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। जिले के सभी बांध नदी नाले उफान पर हैं और पानी के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। इसी भारी बारिश के कारण लुतिया डैम जो काफी पुराना बंद है वह देर रात को टूट कर बह गया। बांध टूटने के कारण पानी का इतना तेज दबाव था कि इसकी चपेट में दो घर आए और वह पूरी तरह से बह गए हैं। इस हादसे में एक ही परिवार के 7 लोग बह गए, जिनमे से 4 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और तीन की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

कलेक्टर ने कहा – हादसे की होगी जांच

डैम टूटने से तीन लोग घायल हो गए हैं उनका उपचार जो अस्पताल बलरामपुर में कराया जा रहा है। हादसे के बाद देर रात प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है और टीम के साथ कलेक्टर राजेंद्र कटारा खुद मौके पर पहुंचे हुए हैं। कलेक्टर के अलावा पुलिस अधीक्षक एनडीआरएफ के टीम और अन्य रेस्क्यू टीम भी यहां पर पहुंची हुई है, जो लगातार रेस्क्यू कर रही है। लापता लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है और लगातार उनकी खोजबीन की जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि जो भी हादसा हुआ है उसकी जांच की जाएगी साथ ही जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा प्रकरण भी तत्काल बनाया जाएगा। इस हादसे में कई मवेशियों की भी मौत हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छत्तीसगढ़ में अजीब पंचायत फैसला दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर 12 साल का सामाजिक बहिष्कार

बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के बसंतपुर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नहीं थम रही अंतर्कलह, अब इन दो दिग्गज नेताओं ने दिया पद से इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पिछले कुछ समय से लगातार अंतर्कलह जारी है।…

CG News : महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए शिक्षक, पति ने लाइव देखी हरकत, दरवाजे पर ताला जड़कर बुलाई पुलिस

वाड्रफनगर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे…

CG Breaking : …. विधायक के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट के सामने बैठे धरने पर, की …. ये मांग

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर विधानसभा के विधायक शकुंतला पोर्ते के जन्म…

1 of 8