Sarguja

CG Crime : जिले में एक फिर हत्या, आरोपी ने अपनी ही मां को उतारा मौत के घाट, जानें किस बात को लेकर ​हुआ था विवाद

अंबिकापुर : प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन हत्या, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। इसी बीच अंबिकापुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के असगंवा की है। बताया जा रहा है कि मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी बेटे ने धारदार हथियार से अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

जिसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अब तक स्पष्ट नहीं हुआ कि आखिर आरोपी ने किस बाद पर इस वारदात को अंजाम दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : पूजा पाठ के नाम पर युवती से रेप, नौकरी व अच्छे वैवाहिक रिश्ते के नाम पर लूटी इज्जत बाबा गिरफ्तार

अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस ने झाड़फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर युवती से दुष्कर्म…

CG News : शराब दुकान का अनोखा विरोध युवक ने मांगा महुआ शराब बेचने का लाइसेंस, सुशासन तिहार शिविर में उठाई मांग

अंबिकापुर/सरगुजा : सरगुजा जिले के दरिमा गांव में हाल ही में खुली शासकीय अंग्रेजी…

CG News : धान बोनस की रकम लेकर लौट रही युवती से दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश बदमाश 38 हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार

सरगुजा : सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात ने…

1 of 15