Balrampur

CG – बारात में ‘चुम्मा’ विवाद : निर्दोष महिला का नाम FIR में, पीड़िता ने IG से लगाई न्याय की गुहार

बलरामपुर : ज़िले के कोरोंधा थाना क्षेत्र के ग्राम हंसपुर में बारात के दौरान हुए विवाद ने एक निर्दोष महिला को भी कानूनी पचड़े में फंसा दिया है। पीड़िता जोगेश्वरी का कहना है कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद ही नहीं थी, फिर भी उसका नाम पुलिस ने FIR में दर्ज कर दिया।

मामला उस समय शुरू हुआ जब ग्राम इंचोली बगीचा से आई बारात में नाच-गाने के दौरान एक युवक ने बारात में शामिल युवती को जबरन ‘चुम्मा’ (किस) कर लिया। इसके बाद बाराती और घराती के बीच कहासुनी से मामला बढ़कर थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने कई लोगों पर प्रकरण दर्ज किया, जिसमें जोगेश्वरी का नाम भी शामिल कर दिया गया।

पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस न केवल उसे परेशान कर रही है, बल्कि पैसे की मांग और गाली-गलौज भी कर रही है। न्याय की आस में जोगेश्वरी ने सरगुजा IG से शिकायत की। IG ने आश्वासन दिया कि अगर वह घटना में शामिल नहीं है, तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली – गलौज, समर्थकों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया के माध्यम से…

1 of 11