Raipur

IPS Sonali Mishra : IPS सोनाली मिश्रा बनीं RPF की पहली महिला महानिदेशक, छत्तीसगढ़ से है पुराना नाता

रायपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के इतिहास में पहली बार एक महिला अधिकारी को इसकी कमान सौंपी गई है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की IPS अधिकारी सोनाली मिश्रा को RPF की महानिदेशक (DG) के पद पर 31 अक्टूबर, 2026 तक नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

छत्तीसगढ़ से विशेष जुड़ाव-

सोनाली मिश्रा का करियर भले ही मध्य प्रदेश कैडर में रहा हो, लेकिन उनके करियर की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई। जब मध्य प्रदेश का बंटवारा नहीं हुआ था, तब वे बिलासपुर में सिटी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (CSP) और असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) के पद पर तैनात थीं। राज्य बंटवारे के बाद वे मध्य प्रदेश कैडर में चली गईं, लेकिन छत्तीसगढ़ में बिताए उनके शुरुआती वर्षों ने उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तीन दशकों से अधिक का शानदार करियर-

सोनाली मिश्रा अपने समर्पण, व्यावसायिकता और नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाती हैं। तीन दशकों से अधिक की उनकी विशिष्ट सेवा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां शामिल हैं। RPF की कमान संभालने से पहले, उन्होंने मध्य प्रदेश में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन/भर्ती) के रूप में कार्य किया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल में ADG और मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला।

उनका अनुभव केवल राज्य पुलिस तक सीमित नहीं है। उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) में भी अपनी सेवाएं दी हैं। इसके अलावा, उन्होंने कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भी योगदान दिया है, जो उनके अंतरराष्ट्रीय अनुभव को दर्शाता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

1 of 70