ब्रेकिंग न्यूज़

Big Road Accident : 18 कांवड़ियों की हुई मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल, ट्रक और बस के बीच हुई जोरदार टक्कर

देवघर : झारखंड के देवघर में मंगलवार सुबह एक बड़ा और हादसा हुआ है। यहां कांवड़ियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर हो गई है। इस हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई है और कई कांवड़िए घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। बचाव कार्य जारी है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा

हादसे की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि, कांवड़ियों को ले जा रही एक बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास तड़के करीब साढ़े चार बजे गैस सिलेंडर ले जा रहे एक वाहन से टकरा गई। दुमका क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि,, ‘‘‘देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी 32 सीट वाली बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।’’

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर होने के कारण हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है और घायलों को पास के अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा…

आईपीएल 2026 के बाद दो क्रिकेटर गिरफ्तार, होटल के बाथरूम में नहा रही महिलाओं का बनाया अश्लील वीडियो

कोलंबो : भारत में इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों में क्रिकेट का खुमार जमकर बोल रहा…

1 of 21