कारोबार

धनतेरस से पहले मिली बड़ी खुशखबरी! 1.09 लाख रुपये तोला के नीचे आया सोना, अब आ गए खरीदारों के अच्छे दिन

भोपाल : देश में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। धनतेरस और दिवाली से पहले 23 अक्टूबर 2026 की सुबह कई शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में मामूली कमी दर्ज की गई। गुडरिटर्न के अनुसार, तीनों कैरेट के सोने की कीमत में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,041.39 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। सोने के दाम में नरमी से उन लोगों को थोड़ी राहत मिली है, जो त्योहारों के दौरान गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं।

भोपाल, इंदौर और रायपुर में सोने का भाव

मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,08,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,32,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,420 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 18 कैरेट सोने का भाव 1,08,280 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,32,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,44,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड के रेट (गुडरिटर्न के अनुसार)

  • भोपाल और इंदौर में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,08,330 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,32,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
  • रायपुर में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,08,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,32,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
  • दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,08,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
  • मुंबई और हैदराबाद में 18 कैरेट गोल्ड के रेट 1,08,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,32,340 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
  • चेन्नई में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,08,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट वाला सोने का भाव 1,32,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
शहर18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
भोपाल1,08,3301,32,3901,44,420
इंदौर1,08,3301,32,3901,44,420
रायपुर1,08,2801,32,3401,44,370
दिल्ली1,08,4301,32,4901,44,520
मुंबई1,08,2801,32,3401,44,370
अहमदाबाद1,08,3301,32,3901,44,420
चेन्नई1,08,3401,32,3401,44,370
कोलकाता1,08,2801,32,3401,44,370
हैदराबाद1,08,2801,32,3401,44,370
चंडीगढ़1,08,4301,32,4901,44,520

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी बनी हुई है। 23 अक्टूबर की सुबह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत देश के कई शहरों में चांदी का भाव करीब 2,24,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानी स्पॉट सिल्वर की कीमत 54.84 डॉलर प्रति औंस पर है। इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी का भाव 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार और मांग जैसे कारक अहम भूमिका निभाते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Petrol Diesel Update : 14 रुपए सस्ता हुआ डीजल, किसानों के हित मे बड़ा फैसला, बस-ट्रक मालिकों के अच्छे दिन की शुरूवात

बिजनेस : महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार ने बड़ी राहत दी है। दरअसल सरकार ने…

…. इतने रुपए तक कम होगी शराब की कीमत इस वजह से इन ब्राड्रंस के घटेंगे दाम, जानिए कब से लागू होगा नया रेट

आगरा : अगर आप भी शराब पीने के शौकीन हैं और उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो यह खबर…

CNG Price Update : आम जनता पर डबल झटका! पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG की कीमतों में उछाल, जानिए कितना बढ़ा दाम

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की…

1 of 7