कारोबार

…. इतने रुपए तक कम होगी शराब की कीमत इस वजह से इन ब्राड्रंस के घटेंगे दाम, जानिए कब से लागू होगा नया रेट

आगरा : अगर आप भी शराब पीने के शौकीन हैं और उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। ब्रिटेन से आयात होने वाली स्कॉच और व्हिस्की की कीमतों में कमी होने जा रही है। कस्टम ड्यूटी 150 प्रतिशत से घटकर 75 प्रतिशत होने के बाद विदेशी शराब के दाम नीचे आए हैं। नए रेट वाली शराब बुधवार को सरकारी गोदामों में पहुंच गई है और अब इन्हें दुकानों तक भेजा जा रहा है। अगले 48 घंटे में दुकानों पर नए रेट लागू होने की उम्मीद है।

जिला आबकारी अधिकारी की मानें तो कस्टम ड्यूटी घटने के बाद ब्लैक लेबल, रेड लेबल, गोल्ड लेबल और ब्लू लेबल समेत कई ब्रांडों की कीमतों में कमी हुई है। कीमतों में बोतल की श्रेणी के अनुसार 300 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की कमी आई है। तीन हजार रुपये की बोतल पर करीब 300 रुपये, पांच हजार रुपये वाली बोतल पर 500 रुपये, 10 हजार रुपये की बोतल पर एक हजार रुपये और 15 हजार रुपये की बोतल पर करीब 1500 रुपये तक की कमी हुई है।

बिक्री बढ़ने की उम्मीद

आबकारी विभाग के मुताबिक, आगरा में स्कॉच और व्हिस्की की रोजाना बिक्री करीब 20 से 25 लाख रुपये की है। कीमतों में कमी के बाद इसके बढ़कर 35 से 40 लाख रुपये प्रतिदिन तक पहुंचने की उम्मीद है।

इससे आबकारी राजस्व में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इस वित्तीय वर्ष में आबकारी विभाग ने 2200 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा है। विदेशी शराब की बिक्री इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ब्रिटेन से बड़ी मात्रा में स्कॉच और व्हिस्की का आयात होता है। पिछले माह तक 150 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी के कारण इनकी कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई थीं। ड्यूटी घटने के बाद कम कीमत वाली नई खेप की आपूर्ति शुरू हो गई है।

What's your reaction?

Related Posts

Petrol Diesel Update : 14 रुपए सस्ता हुआ डीजल, किसानों के हित मे बड़ा फैसला, बस-ट्रक मालिकों के अच्छे दिन की शुरूवात

बिजनेस : महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार ने बड़ी राहत दी है। दरअसल सरकार ने…

Petrol Diesel Price : 107.97 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत भी 100 के करीब, जानिए आज कितना महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल

बिजनेस : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी…

1 of 7