Bilashpur

CG Crime : पति-पत्नी के विवाद में बीच – बचाव करना पड़ा भारी, युवक ने बटनदार चाकू से पेट में किया वार

बिलासपुर : पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश करना एक युवक को भारी पड़ गया। पत्नी से सड़क पर गाली-गलौज कर रहे युवक को रोकने पर उसने कुछ देर बाद बटनदार चाकू लेकर लौटकर बीच-बचाव करने वाले युवक पर हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में सरकंडा पुलिस ने जानलेवा हमले का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी से विवाद कर रहा था आरोपी

पुलिस के अनुसार बहतराई गली नंबर-2 निवासी अरुण कुमार यादव ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक बुधवार रात करीब 8:30 बजे उनका बेटा महेंद्र उर्फ गोलू यादव (36) टहलने के लिए घर से निकला था। वह बहतराई नया तालाब के पास पहुंचा था, तभी गांव का ही राहुल यादव अपनी पत्नी के साथ विवाद करते हुए घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा था। महेंद्र ने विवाद बढ़ता देख बीच-बचाव करने की कोशिश की और राहुल को गाली-गलौज करने से रोकने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

कुछ देर बाद चाकू लेकर लौटा

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद राहुल वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह बटनदार चाकू लेकर वापस लौटा और महेंद्र पर हमला कर दिया। चाकू का वार पेट में लगने से महेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की शिकायत मिलने के बाद सरकंडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी राहुल यादव के खिलाफ जानलेवा हमले का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से कटवाया अपना नाम, वापस लौटाए सरकार की ओर से दी गई राशि, जानिए क्यों

बिलासपुर : जिले में महतारी वंदन योजना के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई है। योजना…

CG High Court : छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, छात्रहित में हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ….

बिलासपुर : दिवाली की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छात्रहित से जुड़ा एक…

CG Crime : बाप ने अपने ही बेटी को किया प्रेग्नेंट, इस तरह मिटाता रहा हवस की भूख, अब कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में कोर्ट ने बेटी से रेप के आरोपी पिता को कड़ी सजा सुनाई…

1 of 43