Raipur

विधानसभा अपडेट : खाद बीज पर स्थगन, अग्राह्य होते ही विपक्ष भड़का, नारेबाजी और निलंबन, सदन कल तक के लिए स्थगित

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होते ही खाद-बीज संकट पर जबरदस्त हंगामे का गवाह बना। सदन में शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यभर में उर्वरक की भारी कमी का मुद्दा उठाया और कहा कि किसान मजबूरी में बाजार से दोगुनी कीमत पर खाद खरीद रहे हैं। उन्होंने 23 विधायकों के समर्थन से स्थगन प्रस्ताव पेश कर इस गंभीर विषय पर तत्काल चर्चा की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वह किसानों को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है। मगर आसंदी ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम के वक्तव्य के बाद स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य करार दे दिया। इससे नाराज़ विपक्षी विधायक नारेबाजी करते हुए गर्भगृह तक पहुंच गए, जिससे सदन की कार्यवाही को 5 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।

कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गर्भगृह में विरोध करने पर कांग्रेस विधायकों को दिनभर के लिए निलंबित कर दिया। इसके विरोध में कांग्रेस विधायक विधानसभा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए और सरकार को “किसान-विरोधी” करार दिया।

हालांकि कुछ समय बाद अध्यक्ष ने निलंबन समाप्त कर दिया, लेकिन लगातार नारेबाजी और हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को मंगलवार, 15 जुलाई को सुबह 11 बजे तक स्थगित करना पड़ा। इस तेज़तर्रार शुरुआत ने साफ कर दिया है कि यह मानसून सत्र खासा तूफानी रहने वाला है। किसानों की समस्याएं, खाद-बीज की आपूर्ति और प्रशासनिक नीतियों पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की रणनीति में है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47