Raipur

CG: थोड़ी ही देर में सीएम विष्णुदेव साय जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त

रायपुर:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान योजना की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि अंतरित की जाएगी। इसी दिन राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर रायपुर में राज्य स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ‘कोशल फेब’ ब्रांड और ‘बिलासा’ लोगो का शुभारंभ करेंगे। साथ ही इन्वेंटरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर, बुनकर डायरेक्टरी तथा टाई-डाई विषय पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी करेंगे।

समारोह में हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े बुनकरों, शिल्पकारों और रेशम कृषकों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री 935 मेधावी विद्यार्थियों को 81.83 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे। वहीं 17 वरिष्ठ बुनकरों को सम्मान राशि तथा 8 उत्कृष्ट बुनकरों को एक-एक लाख रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इसके अलावा 49 बुनकरों को आवास निर्माण के लिए 1.22 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, 5 बुनकर समितियों को भवन निर्माण के लिए 75 लाख रुपये की स्वीकृति, 85 बुनकरों को उन्नत उपकरण, रेशम कृषकों को आर्थिक सहायता तथा हस्तशिल्पियों को टूल-किट वितरित किए जाएंगे। जशपुर जिले के गोरिया गांव में ग्लेजिंग यूनिट की स्थापना के लिए 2.86 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

नप गए छत्तीसगढ़ के इस जिले के CMHO.. साय सरकार ने किया सीधे सस्पेंड, महिलाओं के साथ गलत हरकत का था आरोप.. देखें आदेश

रायपुर : प्रदेश सरकार ने फिर से बड़ा एक्शन लिया है। महिलाओं से अभद्रता, गाली-गलौच…

1 of 137