Raipur

CG: छात्रों के लिए जरूरी सूचना: उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट अस्थायी रूप से ठप, SSL सर्टिफिकेट का काम जारी

रायपुर:- छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (http://highereducation.cg.gov.in/) पर सर्वर संबंधी तकनीकी समस्या के कारण उपयोगकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेबसाइट वर्तमान में अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है।मिली जानकारी के अनुसार, यह समस्या वेबसाइट के SSL (सिक्योर सॉकेट्स लेयर) सर्टिफिकेट से जुड़ी तकनीकी त्रुटि के कारण उत्पन्न हुई है। इस सिक्योरिटी एरर की वजह से छात्र और अन्य उपयोगकर्ता पोर्टल का सुरक्षित रूप से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने इसका तत्काल संज्ञान लिया है और सुधार कार्य शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) की तकनीकी टीम SSL सर्टिफिकेट के नवीनीकरण (Renewal) और सिस्टम री-कॉन्फ़िगरेशन के काम में लगी हुई है।उच्च शिक्षा ​विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खामी को जल्द से जल्द दूर करने के प्रयास जारी हैं। जैसे ही मेंटेनेंस का काम पूरा होगा, वेबसाइट की सभी ऑनलाइन सेवाएं और सुविधाएं पूर्ववत चालू कर दी जाएंगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शहर मे प्राइवेट पूल पार्टी का आयोजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर, अब पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर प्राइवेट पूल पार्टी का…

CG News : सरकारी चावल डकारने वालों की शामत, 2 दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, अब प्रशासन वसूलेगा एक – एक दाने की कीमत

रायपुर : रायपुर जिले में दो उचित मूल्य के दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर…

PM Modi : विधानसभा भवन का उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी ‘मेरी जिंदगी को गढ़ने में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान’

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का उद्घाटन…

CG Vidhansabha : सदन में अधूरे सड़क और लंबित मुआवजे की गूंज, कांग्रेस विधायक के सवालों से घिरे लोक निर्माण मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे सड़क निर्माण और…

1 of 93