Raipur

CG : छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को झटका! विद्युत दरों में की गई बढ़ोतरी, नई दरें 1 जुलाई से लागू

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई माह में बड़ा झटका लगा है। 1 जुलाई से टैरिफ रेट में बदलाव हो गया है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने नई टैरिफ दरें जारी कर दी हैं, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी। छत्तीसगढ़ में अब उपभोक्ताओं को बिजली के लिए थोड़ा ज्यादा भुगतान करना होगा। नियामक आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य को चालू वित्तीय वर्ष में कुल 25,636 करोड़ रुपये के राजस्व की आवश्यकता है।

इसमें से 523 करोड़ रुपये के नुकसान को ही मान्यता दी गई है। आयोग ने औसत सप्लाई कॉस्ट 7.02 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित की है। यदि बिजली कंपनी के पेश किए गए आंकड़ों को पूरी तरह स्वीकार कर लिया जाता, तो दरों में 20% तक की बढ़ोतरी करनी पड़ती। हालांकि, आयोग ने उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालने से बचते हुए दरों में केवल 1.8% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

उपभोक्ताओं पर औसतन 13 पैसे प्रति यूनिट का अतिरिक्त भार

इस वृद्धि के तहत उपभोक्ताओं पर औसतन 13 पैसे प्रति यूनिट का अतिरिक्त भार पड़ेगा। हालांकि यह वृद्धि मामूली मानी जा रही है, फिर भी इसका असर घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर महसूस किया जा सकता है। बिजली दरों में की गई यह संशोधन राज्य की ऊर्जा जरूरतों और वित्तीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि दरों की समीक्षा समय-समय पर की जाती रहेगी।

राज्य विद्युत नियामक आयोग में दो सदस्यों की नियुक्त के बाद अब टैरिफ रेट पर फैसला हुआ है। नियामक आयोग ने नया रेट पर फैसला लेने के लिए 19, 20 जून को जनसुनवाई आयोजित किया था। 19 जून को कृषि, गैर कृषि, घरेलू और गैर घरेलू उपभोक्ताओं को जनसुनवाई में बुलाया गया था।

CSPDCL ने वर्तमान टैरिफ रेट बढ़ाने का भेजा था प्रस्ताव

सीएसपीडीसीएल ने वियामक आयोग को 4550 करोड़ का घाटा दिखाया है, जिसकी भरपाई के लिए सभी कैटेगरी के वर्तमान टैरिफ रेट बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। आयोग में लीगल और टेक्निकल सदस्य नहीं होने के कारण अब तक टैरिफ पर कोई फैसला नहीं हो सका था। 17 जून को आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के बाद टैरिफ पर फैसला लेने की कार्रवाई तेज कर दी गई थी। जिसके बाद से ही जुलाई माह से नया टैरिफ लागू होना निश्चित माना जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG Breaking : DSP कल्पना वर्मा निलंबित, होटल कारोबारी से महंगे गिफ्ट लेना और खुफिया जानकारियां देना पड़ा महंगा

रायपुर : रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा…

CG News : अफसर की पत्नी से दरिंदगी अमीर कारोबारी ने बंधक बनाकर मिटाई हवस, पीड़िता की आपबीती सुन उड़ गए पुलिस के होश

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद गंभीर और सामने आया है। राजधानी…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : कांग्रेस विधायक और भाजपा नेता समेत 12 लोग गिरफ्तार, जानें किस मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई ?

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 of 54