पटना : बिहार में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक तबादला हुआ है। यहां एक साथ प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला हुआ है। वहीं कई जिलों में नए डीडीसी, डीटीओ और एसडीओ की पोस्टिंग की गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश में 11 अफसरों का नाम शामिल है। ये सभी आईएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर किया गया है। इस आदेश के तहत कई अधिकारियों को नए विभागों और जिलों में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार ने सात जिलों में उप विकास आयुक्तों (डीडीसी) की नई नियुक्तियां की हैं।
इन अधिकारियों को जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, शिवहर जिले में संजय कुमार को उप विकास आयुक्त बनाया गया है और औरंगाबाद में कुमारी अनुपम सिंह, शेखपुरा में राकेश कुमार, जहानाबाद में आदित्य कुमार पियुष और सुपौल में इंद्रवीर कुमार को यह पद सौंपा गया है। मुजफ्फरपुर में निशांत सिहारा को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी का दायित्व दिया गया है। इन नियुक्तियों से संबंधित जिलों में विकास परियोजनाओं में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
इसके अलावा नगर विकास एवं आवास विभाग में संजय कुमार को अपर सचिव बनाया गया है। तकनीकी शिक्षा विभाग में मनोरंजन कुमार को निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गया नगर निगम में डॉ. गगन को नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। उद्योग विभाग में विदुभूषण चौधरी और मनोज कुमार को अपर सचिव बनाया गया है। कृत्यानंद रंजन को नालंदा का नगर आयुक्त बनाया गया है। साथ ही नव प्रोन्नत अधिकारियों को भी अहम पद दिए गए हैं। ये बदलाव विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से चलाने और नई ऊर्जा का संचालन करने के लिए किए गए हैं।
आदेश में देखें किसको कहां की मिली नई जिम्मेदारी
























