Korba

Korba : मां की गोद से गायब मासूम की मिली लाश जांच मे जुटी पुलिस

कोरबा : जिले से हृदयविदारक घटना सामने आई है. बालको थाना क्षेत्र के डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे दो साल के मासूम की लाश मिली है. मृतक की पहचान केशव के रूप में हुई, जो गुरुवार से लापता था. रामपुर बस्ती निवासी दिनेश कुमार और उसकी पत्नी लगातार बेटे की तलाश कर रहे थे, लेकिन आज सुबह मिली खबर से उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

जानकारी के मुताबिक, केशव अपने माता-पिता के साथ मजदूरी के लिए लालघाट गया था. बताया जा रहा है कि नाला पार करने के बाद परिवार डेंगूनाला के पास एक पेड़ के नीचे रुका था. इस दौरान पिता आगे निकल गए, जबकि मां पेड़ के नीचे बैठकर बच्चे को दूध पिला रही थी. इसी बीच मां की आंख लग गई और जब वह जागी तो मासूम वहां से गायब था. इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे एक बच्चे का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान केशव के रूप में की. घटना की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची. प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि मां के सो जाने के दौरान मासूम खेलते-खेलते नाले में चला गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

What's your reaction?

Related Posts

Korba : सतरेंगा में पिकनिक बना मातम नदी में डूबने से 24 वर्षीय एसईसीएल कर्मी सुभांशु ध्रुव की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा में पिकनिक मनाने…

Korba : छुरी में राज ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार चोरी की बाइक और कट्टे से रची थी साजिश

कोरबा : कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय…

Korba : बर्थडे पार्टी बनी मातम रिसॉर्ट में विवाद के बाद युवक को कैंपर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

कोरबा : जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिसोर्ट में शुक्रवार देर रात आयोजित…

1 of 26