Bastar

CG News : रिहायशी इलाके में बाघ की धमक, वन विभाग का अलर्ट

बस्तर : दरभा क्षेत्र के कुरंदी गांव में करीब 1 दशक बाद बाघ ने दस्तक दी है। गांव के खेतों और जंगल के किनारे बड़े आकार के ताजा पगमार्क मिलने के बाद वन विभाग ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। कुछ दिन पहले केकरा-चेरबेहार क्षेत्र में भी बाघ का मूवमेंट होने की जानकारी सामने आई थी।

वन विभाग की ट्रैकिंग टीमें जंगल में लगातार सर्चिंग कर रही हैं, जबकि ट्रैप कैमरा और वैज्ञानिक जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि निशान बाघ के हैं या किसी अन्य बड़े वन्यजीव के। ग्रामीणों के मुताबिक खेतों से सटे जंगल में बड़े आकार के ताजा पंजों के निशान दिखाई दिए हैं। निशान इतने स्पष्ट हैं कि लोगों ने इसे बड़े बाघ की मौजूदगी का संकेत माना है।

इसके बाद से ग्रामीणों ने शाम ढलने के बाद जंगल और खेतों की ओर जाना कम कर दिया है। मवेशियों को खुले में छोड़ने के बजाय सुरक्षित बाड़ों में बांधा जा रहा है। कुरंदी वही क्षेत्र है जहां करीब 10 साल पहले भी बाघ की मौजूदगी दर्ज की गई थी। उस समय एक ग्रामीण पर हमला भी किया था। अब उसी क्षेत्र में दोबारा बड़े पगमार्क मिलने से वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG बाढ़ का कहर : 94 साल का रिकॉर्ड टूटा, राहत – बचाव अभियान जारी, सरकार लगातार कर रही है मॉनिटरिंग, अब तक 5 लोगों की ….

रायपुर/बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन…

CG Breaking : संयुक्त संचालक के खिलाफ शिक्षक सड़क पर उतरने की तैयारी मे 7 नवंबर से स्कूल बंद कर शिक्षकों की आक्रोश रैली

बस्तर : बस्तर संभाग में संयुक्त संचालक शिक्षा की कार्यशैली के खिलाफ शिक्षकों में…

CG News : कहीं सरेंडर किये नक्सली कमांडर DRG में तो भर्ती नहीं होंगे ? सहमे नक्सलियों ने जारी किया पर्चा, बोले …

अंतागढ़ : बस्तर संभाग में नक्सल मोर्चे पर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। एक ओर…

1 of 2