नई दिल्ली

गडकरी, सीतारमण, अश्विनी वैष्णव सहित इन मंत्रियों की मोदी कैबिनेट से हो सकती है छुट्टी, नए मंत्रियों की संभावित सूची भी आई सामने, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली : मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा जोरों पर है। राजनीति के जानकारों की मानें तो संसद के मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल में नए सदस्यों की एंट्री हो सकती है और कुछ पुराने सदस्यों की छुट्टी हो सकती है। वहीं, कुछ मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल भी हो सकती है। चर्चा यह भी है कि पूर्व आईएएस अधिकारी और आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास को वित्त मंत्री बनाया जा सकता है और निर्मला सीतारमण को शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा मिल सकता है। कहा जा रहा है कि कैबिनेट में आरएसएस के पंसदीदा लोगों को जगह दी जा सकती है।

मोदी कैबिनेट में इन मंत्रियों को मिल सकती है जगह

  • 1- नीतीश कुमार
  • 2- शक्तिकांत दास
  • 3- सुखेंदु शेखर राय
  • 4- तरुण चुग
  • 5- राघव चड्ढा
  • 6- श्रीकांत शिंदे
  • 7- अनुराग ठाकुर

इन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी या बदले जा सकते हैं प्रभार

  • 1- मनोहरलाल खट्टर
  • 2- रवनीत सिंह बिट्टू
  • 3- अश्विनी वैष्णव
  • 4- धर्मेंद्र प्रधान
  • 5- निर्मला सीतारमण
  • 6- हरदीप सिंह पुरी
  • 7- नितिन गडकरी

शक्तिकांत दास को क्यों कैबिनेट में मिलेगी जगह?

पूर्व आईएएस और आरबीआई गवनर्र शक्तिकांत दास इस समय 69 साल के हैं। सरकार के साथ काम करने और वित्तीय मामलों का उनका लंबा अनुभव है। अगर उन्हें वित्त मंत्री बनाया जाता है तो पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री सीडी देशमुख की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे। सीडी देशमुख आरबीआई के पहले गवर्नर थे और उन्हें 1950 से 1956 तक वित्त मंत्री के तौर पर काम करने का मौका मिला। वहीं डॉ. मनमोहन सिंह 1982 से 1985 तक आरबीआई गवर्नर रहे। इसके बाद 1991 से 1996 तक देश के वित्त मंत्री रहे।

इसके बाद 2004 से 2014 तक वह देश के प्रधानमंत्री भी रहे। डॉ. मनमोहन सिंह ऐसे अकेले ही व्यक्ति थे जो कि आरबीआई गवर्नर, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री रह चुके हैं। शक्तिकांत दास की बात करें तो वह किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। हालांकि उन्हें 6 महीने के अंदर ही राज्यसभा भेजा जा सकता है। अटकलें हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजा जा सकता है। नवंबर 2026 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटें खाली हो जाएंगी। शक्तिकांत दास को वित्त मंत्री के पद के लिए योग्य माना जा रहा है।

उन्हें टैक्स और निवेश के साथ ही आर्थिक नीति की गहरी जानकारी है। इसके अलावा वित्त मंत्रालय में काम करते हुए वह 8 बजट तैयार करने में शामिल रह चुके हैं। इसके अलावा 2018 से 2024 तक आरबीआई गवर्नर रहने के दौरान उन्हें वैश्विक स्तर पर भी पहचान मिली। उन्हें A+ रेटिंग के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार भी मिले हैं।

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Breaking : अब रसोई पर महंगाई का डबल वार LPG के बाद खाने का तेल भी महंगा, अब प्रति लीटर देने होंगे इतने रुपए

नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव का असर अब धीरे-धीरे भारतीय रसोई तक…

1 of 29