Raipur

CG IFS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 IFS अधिकारियों के तबादले देखे पूरी लिस्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने वन विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यों में बेहतर समन्वय के उद्देश्य से भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत सात वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। शासन का मानना है कि इस फेरबदल से विभागीय कार्यों में गति आएगी और विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

वरिष्ठ IFS अधिकारी राजेश कुमार चंदेले को मुख्य वन संरक्षक (समन्वय), नवा रायपुर पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें विभागीय गतिविधियों के समन्वय और प्रशासनिक निगरानी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।IFS अधिकारी आलोक कुमार तिवारी को मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी) का दायित्व दिया गया है। वे विभाग में मानव संसाधन विकास, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और डिजिटल सिस्टम को मजबूत करने का काम देखेंगे।

What's your reaction?

Related Posts

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

नप गए छत्तीसगढ़ के इस जिले के CMHO.. साय सरकार ने किया सीधे सस्पेंड, महिलाओं के साथ गलत हरकत का था आरोप.. देखें आदेश

रायपुर : प्रदेश सरकार ने फिर से बड़ा एक्शन लिया है। महिलाओं से अभद्रता, गाली-गलौच…

1 of 137