Raigarh

CG Sex Racket Busted : पुलिस के छापे से मचा हड़कंप, चार युवतियों सहित 6 गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ : शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक मकान में चल रहे कथित अनैतिक गतिविधियों का पर्दाफाश किया है। सूचना के आधार पर की गई छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने चार युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक मकान में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में साइबर सेल और चक्रधर नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस को मकान के भीतर संदिग्ध गतिविधियां मिलीं, जिसके बाद वहां मौजूद चार युवतियों और दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

पुलिस सभी के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में अनैतिक गतिविधियों के संकेत मिलने के बाद पुलिस अनैतिक देह व्यापार (पीटा एक्ट) के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

CG Breaking : डेम में हाथी शावक की डूबने से मृत्यु जानकारी मिलते ही वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ….

रायगढ़ : धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र अंतर्गत सिंघीझाप स्थित घोघरा डेम में…

CG News : शिक्षक से 23 लाख की ठगी CBI अफसर बनकर किया कॉल, बैंक खाते में गड़बड़ी की जांच कहकर कर लिया डिजिटल अरेस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले…

1 of 9