Korba

Khabar Update Korba : निर्माणाधीन पुलिया में काम कर रहे मजदूर का शव हुआ बरामद….!

कोरबा/कटघोरा : कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोरबी (सिंघिया) गांव में गुरूवार को तेज बारिश के दौरान नाले में बह गए मजदूर का शव शुक्रवार देर शाम बरामद कर लिया गया।

मृतक मजदूर पुलिया निर्माण कार्य में लगा हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदय कुमार सिंह, निवासी पलामू जिला, झारखंड, रेलवे लाइन परियोजना में मजदूरी कर रहा था। बुधवार दोपहर वह कोरबी गांव में निर्माणाधीन पुलिया के नीचे काम कर रहा था, तभी अचानक तेज बारिश और नाले के बढ़े बहाव में वह बह गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार लगातार तलाश के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को देर शाम को शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर फंसा मिला। शव को शिनाख्त उसके साथी मजदूरों ने कीपुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की जांच की जा रही हैं….!

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

Korba Breaking : भीषण सड़क हादसा बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

Korba : S. S. प्लाजा काम्लेक्स में भीषण आग, ज्वेलरी शाॅप सहित कई दुकाने आग की चपेट में, दमकल की टीम आग पर काबू पाने जुटी

कोरबा : कोरबा में एसएस प्लाजा काम्पलेक्टस की दुकानों में आज सुबह भीषण आग लग गयी।…

1 of 17