Korba

Korba Crime : रिश्तों का कत्ल – पिता की समझाइश बेटी को न आई रास, हंसिया से जानलेवा हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट

कोरबा : कोरबा में एक बार फिर रिश्तों को तार-तार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक जवान बेटी ने अपने पिता पर हंसिया से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटी परिवार से अलग रहती थी। बेटी के इस फैसले पर पिता द्वारा आपत्ति जतायी जा रही थी। जिससे गुस्साई बेटी ने पिता की ही हत्या कर दी।

हत्या की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ग्राम रलिया में अशोक निषाद का परिवार निवास करता है। उसकी 25 वर्षीय बेटी गीता निषाद परिवार से अलग रहकर अपना जीवन यापन कर रही थी। बेटी के अलग रहने और उसने जीवन यापन के तौर-तरीकों पर पिता को आपत्ति थी। वह उसे समझाइश देते हुए गलत रास्ते से दूर रहने की नसीहत दिया करते थे। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों गीता निषाद अपने पिता के घर गयी हुई थी।

जहां पिता ने एक बार फिर बेटी के तौर-तरीके पर आपत्ति जताते हुए सही रास्ते पर चलने की नसीहत दे रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पिता की ये समझाइश बेटी को नागवार गुजरी और उसने हंसिया से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। देर रात हुए इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी बेटी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हंसिया जब्त कर लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

1 of 22