Dantewada

CG Weather Update : मेला स्थल के पास गिरी बिजली, महिला की मौत, 11 घायल, अचानक बदला मौसम…

दंतेवाड़ा : जिले के चंदेनार क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मेला स्थल के पास अचानक गिरी बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य ग्रामीण घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंदेनार में आयोजित मेले के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।

बिजली की चपेट में कई लोग आ गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। आकाशीय बिजली गिरने की इस घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है। वहीं, प्रभावित परिवार को शासन की ओर से नियमानुसार सहायता प्रदान किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा नेता और जिला…

CG Crime : युवती से हैवानियत ….. रेप करने के बाद प्राइवेट पार्ट में मारी बोतल, जख्ती हालत में तड़प – तड़त कर युवती की मौत

दंतेवाड़ा : नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक युवती के साथ हैवानियत का सनसनीखेज…

CG News : जंगल में चल रहा जुए का बड़ा …. Video में पुलिसकर्मी और बर्खास्त ASI आए नजर, ASP ने कहा … जांच के बाद होगा एक्शन

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला…

CG Crime : जादू-टोना के शक में बैगा की गला काटकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने चचेरे भाईयों को किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में गांव के बैगा की…

1 of 2