Korba

Korba News : आंधी – तूफान बना काल, पेड़ की डंगाल गिरने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

कोरबा : कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में शनिवार को तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान एक हृदयविदारक हादसा हो गया। पेड़ के नीचे खड़े तीन बच्चों पर अचानक पेड़ की भारी डंगाल टूटकर गिर गया, जिससे तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ गांव के आश्रित मोहल्ले में रहने वाले कमलेश कुमार, इंदिस तिर्की और शिव टेकाम नामक नाबालिग बच्चे दोपहर के समय घर के पास खेल रहे थे।

इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और तेज हवाओं से बचने के लिए तीनों बच्चे पास में स्थित एक बड़े पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के कारण पेड़ की एक बड़ी डंगाल अचानक टूटकर बच्चों के ऊपर आ गिरी। डंगाल के नीचे दबने से तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल बच्चों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए।

रास्ते में ही एक बच्चे ने दम तोड़ दिया, जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य मासूम बच्चों की भी मौत हो गई। एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे शरण लेने के खतरों को उजागर कर दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

Korba : बहुओं के नाम पर बने सरकारी शौचालय को ससुर और जेठ ने बेच दिया, मामला पहुंचा थाने, पुलिस ने दर्ज किया FIR

कोरबा : कोरबा में अब जमीन-जायदाद के बाद शौचालय बेचने का मामला सामने आया है। आरोप…

1 of 23