रायपुर : छत्तीसगढ़ में बकरीद की छुट्टी में बदलाव किया गया है। 27 मई को घोषित छुट्टी में फेरबदल किया गया है। अब बकरीद की छुट्टी 27 मई की जगह 28 मई को होगी। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि कर्मचारी संगठनों ने छुट्टी में बदलाव की मांग रखी थी, जिस पर विचार करते हुए सरकार ने 27 मई को घोषित छुट्टी को 28 मई करने का फैसला लिया है। 28 मई को अब सार्वजनिक अवकाश के साथ सामान्य अवकाश भी रहेगा।






















