Raipur

CG News : CSPDCL ऑफिस में कथित रिश्वत का VIDEO वायरल, कार्यपालन अभियंता पर गंभीर आरोप

रायपुर : राजधानी रायपुर से सरकारी बिजली वितरण कंपनी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। विभाग के एक कार्यपालन अभियंता का कथित रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बिजली विभाग से लेकर प्रशासनिक हलकों तक हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो CSPDCL के प्रोजेक्ट ऑफिस का है, जिसमें एक अधिकारी कथित तौर पर ठेकेदार से पैसे लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अधिकारी के केबिन के भीतर नोट गिनने का भी दावा किया जा रहा है।

हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है, लेकिन इसके वायरल होने के बाद विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, संबंधित अधिकारी पर लंबे समय से सप्लायरों और ठेकेदारों से कमीशन लेने के आरोप लगते रहे हैं। खरीद प्रक्रियाओं में गड़बड़ी और भुगतान के एवज में वसूली की शिकायतें भी पहले सामने आ चुकी हैं। अब वायरल वीडियो ने इन आरोपों को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है। इस पूरे मामले में चुनाव फंड के नाम पर कथित वसूली की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि कुछ ठेकेदारों और सप्लायरों पर दबाव बनाकर रकम मांगी जा रही थी।

हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो के बाद विभागीय कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। चर्चा है कि मामला सामने आने के बाद संबंधित अधिकारी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताया जा रहा है। वहीं, अब तक विभाग की ओर से कोई स्पष्ट बयान या कार्रवाई सामने नहीं आई है। मामले को लेकर विपक्षी दल भी सरकार और बिजली विभाग को घेरने की तैयारी में हैं। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यदि वीडियो की सत्यता प्रमाणित होती है तो यह मामला भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियों तक पहुंच सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 73