कारोबार

CNG Price Update : आम जनता पर डबल झटका! पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG की कीमतों में उछाल, जानिए कितना बढ़ा दाम

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण तेल कंपनियों को नुकसान हो रहा है। जिसका असर अब भारत पर भी पड़ रहा है। मध्य पूर्व में हालात बिगड़ने से सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है, जिसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर महसूस हो रहा है। हाल ही में शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिला है। जिसके बाद एक और झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी भी और महंगी हो गई है। जी हां, आज यानी शनिवार को सीएनजी (CNG) का दाम भी 1 रुपया प्रति किलो बढ़ा है।

8 दिन में 4 रुपया प्रति किलो की बढ़ोतरी

इसके साथ ही अब प्रति किलो सीएनजी की कीमत 81.09 रुपये हो गई है। बता दें कि दो दिनों में यह दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इस तरह 8 दिन में सीएनजी के दाम में भी 4 रुपया प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 17 मई को सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी और 15 मई को 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी।

आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल

आपको बता दें कि इससे पहले आज शनिवार को पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा देखने को मिला है। 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल 87 पैसे को डीजल 91 पैसे और महंगा हुआ है। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। बढ़े हुए दाम आज सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

खाली शराब की बोतल फेंकने की जरूरत नहीं! अब हर बोतल पर मिलेंगे 10 रुपये, इस शहर में लगी AI वाली मशीन

तमिलनाडु : अक्सर लोग शराब पीने के बाद खाली बोतलों को बेकार समझकर कचरे में फेंक…

1 of 7