Raipur

CG Crime : बहन के प्यार में आशिक बन गया भाई, पर नाबालिग किसी और से करती थी बात, एकतरफा प्रेम में हैवान ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

रायपुर : राजधानी रायपुर के खरोरा स्थित बेलदार सिवनी गांव में पिछले दिनों नाबालिग की हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी साहिल धीवर रिश्ते में मृतका का भाई है और एकतरफा प्रेम करता था जिसके चलते घरवालों को कोई शक नहीं हुआ। आरोपी युवती को किसी अन्य युवक से बातचीत क्यों करती है इसी बात को लेकर विवाद करता था।

घटना दिनांक को आरोपी साहिल अपने बलौदाबाज़ार स्थित घर से युवती के घर पहुंचा और उसे घुमाने ले जाने के बहाने गांव के पास खेत में ले गया। वहां उसने युवती से किसी और से बातचीत करने को लेकर विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी साहिल ने अपने साथ लाए चाकू से युवती के पेट समेत शरीर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इतना करने के बाद भी आरोपी नहीं रुका और पास में पड़े एक बड़े पत्थर से युवती के सिर और चेहरे पर वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में थाना और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार लगी हुई थीं लेकिन आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। अंततः पुलिस ने आरोपी को रायपुर-दुर्ग की सीमा के पास एक गांव में उसके दोस्त के घर से बीती रात गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल खरोरा थाना पुलिस आरोपी से पुछताछ में जुटी है और कोर्ट में पेशकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG Crime : किराये की थार, गाड़ी से चार बार कुचला, बेवफा पत्नी ने उजाड़ा अपना ही घर – संसार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना अंतर्गत तिल्दाडीह गांव के पास…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG Breaking : DSP कल्पना वर्मा निलंबित, होटल कारोबारी से महंगे गिफ्ट लेना और खुफिया जानकारियां देना पड़ा महंगा

रायपुर : रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा…

1 of 53