Bilashpur

CG News : पीएम मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के सुनार अब खुद बोल रहे हैं ‘मत खरीदो सोना’, वजह भी बताई, आपको जरूर पढ़नी चाहिए ये खबर

बिलासपुर : पीएम नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्थिति को देखते हुए देशवासियों से सोने की खरीद-बिक्री नहीं करने की अपील की है.. पीएम की इस अपील के बाद देशभर के सराफा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.. लेकिन छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री की इस अपील का समर्थन करते हुए इसे देशहित में बताया है।

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने किया समर्थन

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि, सोना में निवेश कर उसे तिजोरी में बंद रखने से देश की अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ नहीं मिलता। प्रधानमंत्री का एक साल का संयम, सालों की समृद्धि वाला संदेश सकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि, पिछले दो वर्षों से वैश्विक ट्रेड वॉर, युद्ध जैसी परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण सोना-चांदी और क्रूड ऑयल के दामों में भारी अस्थिरता बनी हुई है। इसका असर सराफा बाजार पर भी पड़ा है। लोग निवेश के रूप में सोना खरीदते हैं, लेकिन इससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होती।

बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा है – कमल सोनी

कमल सोनी ने कहा कि, पिछले दो साल से सराफा बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा है, इसके बावजूद भारत में सोना-चांदी सांस्कृतिक और पारंपरिक आभूषण का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री की यह अपील भविष्य में बाजार को स्थिरता देने वाली साबित होगी और आने वाले समय में सराफा कारोबार को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि, सामान्य व्यापारियों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। कुछ बड़े पूंजीपति व्यापारी जरूर भ्रम फैलाने और विरोध करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन इससे व्यापक स्तर पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री की इस पहल को भविष्य के लिए संजीवनी बताया।

What's your reaction?

Related Posts

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

CG Crime : सुनो! तुम्हारा भाई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हो गया है …. फिर साइबर ठगों ने महिला से ऐठ लिये 49 हजार

बिलासपुर : साइबर ठगों ने एक व्यवसायी की बहन को भाई की गिरफ्तारी का झांसा देकर 49…

CG Crime : बाप ने अपने ही बेटी को किया प्रेग्नेंट, इस तरह मिटाता रहा हवस की भूख, अब कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में कोर्ट ने बेटी से रेप के आरोपी पिता को कड़ी सजा सुनाई…

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

1 of 36