अपराध

Crime News : नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग पर किया चाकुओं से हमला, खून से लथपथ छोड़ लाखों के जेवर और नकदी लूटकर हुए फरार

इटारसी : इटारसी के सिवनी मालवा इलाके में देर रात हुई एक खौफनाक वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। देवल मोहल्ले में नकाबपोश बदमाशों ने घर में अकेले मौजूद बुजुर्ग पर चाकुओं से हमला कर दिया और लाखों के जेवर व नगदी लूटकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय रामभरोस जाट घर में अकेले थे। इसी दौरान तीन अज्ञात बदमाश घर में घुस आए और बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से सोने के आभूषण और करीब एक लाख रुपए नकद लेकर भाग निकले। घटना का पता तब चला जब बुजुर्ग की पत्नी घर लौटीं। घर के अंदर खून से सना दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी सुधाकर भास्कर ने बताया कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : शादी के लिए थार से किडनैपिंग, पुलिस ने वारदात के कुछ वक्त बाद ही बरामद किया लड़की को… तीन अरेस्ट

अंतागढ़ : छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल…

6 साल की बच्ची के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग ने की हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, अब बुलडोजर एक्शन की मांग

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना…

1 of 12