ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर ED की बड़ी कार्रवाई, इन 13 ठिकानों से इतने लाख रुपए बरामद, जब्त सोने की कीमत जान रह जाएंगे हैरान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कथित आबकारी घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते दिनों रायपुर, दुर्ग/भिलाई और बिलासपुर जिलों में छापेमार कार्रवाई की थी। 13 जगहों पर एक साथ चल रही कार्रवाई अब खत्म हो गई है। इन जगहों से प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की टीम को कई अहम दस्तावेजों के साथ कैश और सोना भी मिले हैं।

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इन जगहों से छापेमारी के दौरान 53 लाख रुपये नकद, 3.234 किलोग्राम सोना और बुलियन भी बरामद हुआ है। जब्त सोने के गहनों और बुलियन की कीमत करीब 5.39 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। ईडी के अधिकारियों के अनुसार, जिन ठिकानों पर कार्रवाई हुई, वे शराब कारोबारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और व्यापारी बताए जा रहे हैं।

ED को शक है कि, इन लोगों ने शराब घोटाले से जुड़ी अवैध रकम को ठिकाने लगाने और उसे वैध दिखाने में अहम भूमिका निभाई। एजेंसी का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

जानिए क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला?

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा…

आईपीएल 2026 के बाद दो क्रिकेटर गिरफ्तार, होटल के बाथरूम में नहा रही महिलाओं का बनाया अश्लील वीडियो

कोलंबो : भारत में इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों में क्रिकेट का खुमार जमकर बोल रहा…

भाजपा सरकार ने बढ़ाया मजदूरी रेट …. अब 11 हजार की जगह मिलेंगे 15000 रुपये, मिलेगा पूरे महीने का एरियर्स !…

फरीदाबाद : हरियाणा की सैनी सरकार ने राज्य भर में अलग-अलग श्रेणियों के श्रमिकों…

1 of 21