Durg

CG: तेज रफ्तार का कहर..KYC कर लौट रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

दुर्ग:- उतई थाना क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान बोरीगारका गांव निवासी सूरजा बाई साहू के रूप में हुई है, जो महतारी वंदन योजना के तहत केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर पंचायत भवन से अपने घर लौट रही थीं.

बुजुर्ग महिला को जेसीबी ने मारी टक्कर

दरअसल सूरजा बाई साहू दो अन्य महिलाओं के साथ महतारी वंदन योजना के लिए ईकेवाईसी करवाने सुबह करीब 10:30 बजे बोरीडीह मार्ग पर पैदल जा रही थीं. इसी दौरान साहू मैरिज पैलेस के पास एक तेज रफ्तार जेसीबी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि साथ चल रही अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गईं.

अस्पताल ले जाने से पहले महिला की मौत

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही मचांदूर चौकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और महिला को झांसी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि जेसीबी वाहन साहू ट्रेडर्स एंड कंस्ट्रक्शन का है और चालक गोविंद निर्मलकर था.

What's your reaction?

Related Posts

1 of 16