Road Accident

भीषण बस हादसे में 16 लोगों की मौत, मची चीख पुकार

उधमपुर:- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर कघोट इलाके में उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि बस रामनगर से ऊधमपुर की ओर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ।

मोड़ पर हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे राम नगर क्षेत्र में पहाड़ी सड़क पर एक खतरनाक मोड़ पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन के मलबे से कुल 15 शव बरामद किए गए जबकि 20 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर है।

पीएम ने किया मुआवजे का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस दुर्घटना के कारण हुई जान-माल की हानि के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, हादसे में पति – पत्नी और एसईसीएल कर्मी बेटे की मौत

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो…

Big Road Accident : राज्य में भीषण सड़क हादसा ऊंचाई से गिरी टूरिस्ट वैन, 10 पर्यटकों की दर्दनाक मौत, PM ने जताया दुःख

कोयंबटूर : तमिलनाडु के कोयंबटूर ज़िले में वालपराई पहाड़ियों पर एक हेयरपिन मोड़…

CG Road Accident : अंतिम संस्कार से लौट रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, मां-बेटी की मौत, पति की आंखों के सामने उजड़ी दुनिया

दुर्ग : रायपुर-भिलाई नेशनल हाईवे पर हादसों का खूनी सिलसिला थमने का नाम नहीं ले…

Road Accident : ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक में आमने-सामने टक्कर, 10 की मौत, कई घायल, सीएम ने जताया दुख

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क…

1 of 6