Jashpur

CG: प्रेम विवाह की रंजिश बनी हत्या की वजह, छोटे साले और भाभी ने मिलकर जीजा के साथ कर दिया ये कांड

जशपुर:- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पारिवारिक विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली. छोटे साले और उसकी भाभी ने मिलकर अपने ही जीजा की लात-घूंसों और डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. घटना जिले के चौकी कोतबा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसाटोली की हैं

पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप

मृतक की पहचान मुरली राम यादव (40 वर्ष) निवासी ग्राम फरसाटोली के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मुरली राम ने गांव की ही सोनिया यादव से प्रेम विवाह किया था, जिसके चलते उसका अपने ससुराल पक्ष से अक्सर विवाद होता रहता था. यही पुरानी रंजिश इस घटना की बड़ी वजह बनी.

जन्मदिन की खुशियां बदली मातम में

घटना 30 मार्च 2026 की रात की है. मृतक के घर में बेटे का जन्मदिन मनाया गया था. केक काटने के बाद उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ मिठाई देने मायके चली गई. देर रात करीब 11 बजे मुरली राम शराब के नशे में पत्नी के मायके पहुंचा, जहां उसका अपने छोटे साले शिवकुमार यादव (35 वर्ष) और बड़े साले की पत्नी मिथिला यादव (37 वर्ष) से विवाद हो गया.

जमीन पर पटककर बेरहमी से की पिटाई

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मुरली राम को जमीन पर पटक दिया और उसके सीने व पेट पर चढ़कर लात-घूंसों से हमला किया. इसी दौरान मिथिला यादव ने डंडे से भी उसकी पिटाई की. मृतक की पत्नी द्वारा बीच-बचाव करने के बाद किसी तरह उसे छोड़ा गया.

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद मुरली राम किसी तरह अपने घर लौटा, लेकिन अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. उसे पहले सीएचसी कोतबा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ओडिशा के सुंदरगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. वहां इलाज के दौरान 4 अप्रैल 2026 को उसकी मौत हो गई.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोला राज

सुंदरगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने पंचनामा के बाद मामला चौकी कोतबा भेजा. जांच के दौरान पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की मौत सीने में गंभीर चोट के कारण हुई, जो हत्या की प्रकृति की थी. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी.

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : प्रिंसिपल की गंदी हरकत से तंग आकर छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, हॉस्टल के स्टडी रूम में मिली छात्रा …

जशपुर : जशपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मिशनरी स्कूल में…

CG शराबी सिपाही : “आज थोड़ा ज़्यादा हो गया …. अब नहीं पिऊंगा” आरक्षक शराब के नशे में धुत, वीडियो हुआ वायरल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठाने वाली एक…

1 of 5