Korba

Korba : 7 साल के मासूम को बहला-फुसलाकर ले गया दरिंदा, फिर करने लगा घिनौना काम, विरोध करने पर मासूम के साथ कर दिया खौफनाक कांड

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। पाली थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में 7 वर्षीय अयान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने न केवल मासूम के सिर को पत्थर से कुचल दिया, बल्कि साक्ष्य छिपाने के लिए उसके शव को कुएं में फेंक दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सुनसान जगह ले जाकर कर रहा था गलत कृत्य

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक मासूम अयान को बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान इलाके में ले गया था। बताया जा रहा है कि वहां आरोपी बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश कर रहा था। जब मासूम ने इसका विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने पकड़े जाने के डर से हैवानियत भरा कदम उठाया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

आरोपी ने पास ही पड़े भारी पत्थर से अयान के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को गांव के ही एक कुएं में फेंक दिया और फरार हो गया। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने पर जब अयान का सुराग नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। संदेह के आधार पर जब युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, लेकिन यह घटना समाज में मासूम बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : सतरेंगा में पिकनिक बना मातम नदी में डूबने से 24 वर्षीय एसईसीएल कर्मी सुभांशु ध्रुव की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा में पिकनिक मनाने…

Korba : छुरी में राज ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार चोरी की बाइक और कट्टे से रची थी साजिश

कोरबा : कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय…

Korba : बर्थडे पार्टी बनी मातम रिसॉर्ट में विवाद के बाद युवक को कैंपर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

कोरबा : जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिसोर्ट में शुक्रवार देर रात आयोजित…

1 of 26