रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। अगले 5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बादल बरस सकते हैं। मौसम विभाग ने बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी या तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक गर्मी थोड़ी बढ़ सकती है। उसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। दक्षिण छत्तीसगढ़ (बस्तर संभाग) में तापमान फिलहाल स्थिर बना रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। पेंड्रारोड में 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। राजनांदगांव में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
CG Weather Update Today : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
Related Posts
CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश
रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…
CG Breaking : इसे भी देख लेना, CGBSE 12वीं हिंदी पेपर लीक का आरोप, पुलिस और साइबर सेल में FIR दर्ज
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय का…
CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश
रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…
CG : 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला, बना विश्व कीर्तिमान, 6 महीने पहले हुए कैंसर सर्जरी एवं 25 साइकिल रेडिएशन थेरेपी के बाद बच्चे ने इस साल स्कूल जाना प्रारंभ किया और परीक्षा भी दिया
रायपुर : पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शासकीय…
CG News : हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप, लाउडस्पीकर लेकर पहुंचे प्रशासन के अधिकारी
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक इलाके में सोमवार को एक…
CG Breaking : ताबड़तोड़ छापेमारी घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने से प्रशासन एक्शन में, 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त
रायपुर : प्रदेश में घरेलू एलपीजी की उपलब्धता और उपभोक्ताओं तक उसकी नियमित…
CG Breaking News : इन दफ्तरों में छुट्टी के दिन भी खुलेंगे दफ्तर, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
रायपुर : राज्य के आम नागरिकों को पंजीयन संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की…
CG School Time Change : भीषण गरमी की वजह से स्कूल का समय बदला, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर : राजधानी रायपुर में भी भीषण गरमी को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव…
CG Breaking News : मशहूर अस्पताल में 3 युवको की मौत, सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हुआ था हादसा
रायपुर : राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां रामकृष्ण केयर…
CG Viral Video : वर्दी की मर्यादा हुई तार – तार, पुलिसकर्मी ने बीच रोड में की घटिया हरकत … देखकर दंग रह जाएंगे आप देखे पूरा वीडियो
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…




















