Korba

CG : मैट्रिमोनियल साइट पर फंसी कोरबा की युवती, शादी और नौकरी का झांसा देकर 8 लाख की ठगी, बिलासपुर में दुष्कर्म

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए ठगी और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जांजगीर-चांपा जिले के एक युवक ने कोरबा की युवती से पहले मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती की, फिर शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसे बिलासपुर बुलाकर दुष्कर्म किया और सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा देकर नकदी व गहनों समेत करीब 8 लाख रुपए की ठगी कर ली। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक कोरबा निवासी 22 वर्षीय युवती ने सोमवार को तोरवा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वर्ष 2023 में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए उसकी पहचान जांजगीर-चांपा निवासी पवन यादव से हुई थी। युवती शादी के लिए प्रोफाइल बनाकर साइट का उपयोग कर रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं।

शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध

पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने पहले दोस्ती की, फिर प्यार का इजहार कर शादी करने का भरोसा दिया। वर्ष 2024 में उसने युवती को बिलासपुर बुलाया। जहां शादी के बाद पति-पत्नी बनने का वादा करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों के बीच लगातार मुलाकातें होती रहीं और आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर दैहिक शोषण करता रहा।

नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठे नगद और गहने

पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 3 लाख 50 हजार रुपए नकद ले लिए। इसके बाद और पैसों की जरूरत बताकर करीब 5 लाख रुपए कीमत के सोने के हार, चूड़ी और चेन समेत अन्य गहने भी ले लिए। युवती ने बताया कि शादी की बात करने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ठगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

Korba : ASI के घायल बेटे की मौत, बोलेरो से कुचलकर बदमाशों ने उतारा मौत के घाट, वारदात के 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

कोरबा : कोरबा जिले में कानून व्यवस्था पर शातिर बदमाश ग्रहण लगा रहे है। शहर के…

1 of 23