मध्य प्रदेश

घर लौट रही युवती को ई – रिक्शा में उठा ले गए दरिंदे, कॉलेज परिसर के अंदर एक साथ …. इतने ने लोगों मिटाई हवस, फिर जो हुआ …

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले से 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ तीन आरोपियों ने युवती को हवस का शिकार बनाते हुए बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना का खुलासा पीड़िता की तबीयत बिगड़ने के बाद हुआ। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कॉलेज परिसर में किया दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला देहात थाना क्षेत्र का है। यहाँ डबरा देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती 10 फरवरी को अपनी बुआ के घर गई थी। 19 फरवरी की रात करीब 8 बजे जब वह पास ही में टिक्की खाने गई, तभी टमटम ई-रिक्शा सवार दो युवकों ने उसका मुंह दबाकर उसे जबरन रिक्शा में बैठा लिया। रास्ते में उन्होंने अपने एक और साथी को साथ लिया और युवती को अरु तिराहा स्थित एक कॉलेज परिसर में ले गए और फिर वहां तीनों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया।

युवती को दी जान से मारने की धमकी

इसके बाद अगले दिन 20 फरवरी की सुबह आरोपियों ने युवती को वापस उसकी बुआ की दुकान के पास छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। खौफ के कारण युवती चुप रही, लेकिन कुछ दिनों बाद तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी चाची को आपबीती सुनाई। जिसके बाद देर रात परिजन पीड़िता को लेकर डबरा देहात थाने पहुंचे।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात ही अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया और दबिश देकर तीनों आरोपी भूपेंद्र बाथम, सोनू बाथम और अभिषेक परिहार को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में गहनता से जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Van Vibhag : वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, 1679 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

भोपाल : लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए मध्य…

1 of 23