Balrampur

CG News : महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए शिक्षक, पति ने लाइव देखी हरकत, दरवाजे पर ताला जड़कर बुलाई पुलिस

वाड्रफनगर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरसअल यहां शिक्षक को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक, महिला को अकेली देखकर घर पर घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा था। इसी बीच महिला का पति वहां आ धमका और पुलिस को मामले की सूचना दे दी। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

आपत्तिनक हालत में पकड़ाया शिक्षक

मिली जानकारी के अनुसार मामला वाड्रफनगर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां के बरती कला कन्या माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ गया है। महिला घर पर अकेली थी और इसी दौरान शिक्षक वहां आया। लेकिन इस बीच किसी ने महिला के पति को मामले की जानकारी दे दी। मौके पर पहुंचे पति ने शिक्षक को आपत्तिजनक हालत में देखकर दरवाजे पर ताला लगा दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी।

पति ने पकड़ा संदिग्ध हालत में

वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है। ग्रामीणों की मानें तो शिक्षक लंबे समय से महिला पर बुरी नजर रखता था और पहले भी ऐसी हर​कत करने की कोशिश कर चुका है। आज जब पति घर पर नहीं था मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने अश्लील हरकत करने की कोशिश की, लेकिन पकड़ा गया।

पुलिस जांच में होगा खुलासा

फिलहाल पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। देखने वाली बात होगी कि क्या आरोपी शिक्षक ने महिला के साथ जोर जबर्दस्ती करने की कोशिश की है या पहले से ही दोनों के बीच प्रेम संबंध थे? इस बात का खुलासा तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छत्तीसगढ़ में अजीब पंचायत फैसला दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर 12 साल का सामाजिक बहिष्कार

बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के बसंतपुर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला…

CG News : हंसपुर पिटाई कांड में नया मोड़, शव लेने के बाद परिजनों का यू-टर्न, शव छोड़ राजनीतिक दल के साथ धरने पर बैठे

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के करोंधा थाना क्षेत्र स्थित हंसपुर गांव…

1 of 7