Bilashpur

CG : निलंबित पटवारी ने की आत्महत्या, भारतमाला प्रोजेक्ट के फर्जीवाड़ा में आया था नाम, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

बिलासपुर : बिलासपुर में निलंबित पटवारी ने सुसाइड कर लिया है। पटवारी ने अपने फार्म हाउस में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। भारतमाला प्रोजेक्ट के फर्जीवाड़ा में पटवारी का नाम शामिल था। जिसके बाद निलंबन के साथ ही FIR की कार्रवाई हुई थी। पटवारी ने सुसाइड नोट लिखकर खुद को निर्दोष बताया है। यह सकरी थाना क्षेत्र का मामला है।

बता दें कि भारतमाला परियोजना में अनियमितता को लेकर बिलासपुर में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। भू अर्जन और मुआवजा राशि के वितरण में गड़बड़ी करने वाले तात्कालीन तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज कराया गया है। धारा 34,420,467,468,471 के तहत FIR की कार्रवाई की गई है।

कलेक्टर के निर्देश पर जिला स्तरीय समिति से जांच

दरअसल, भारतमाला परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 130 ए बिलासपुर- उरगा मुख्य मार्ग में ग्राम ढेंका में भू अर्जन की कार्रवाई में अनियमितता सामने आई थी। इसकी शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश पर जिला स्तरीय समिति से जांच कराई गई। जांच में राजस्व अभिलेखों में कूटरचना, अविधिक रूप से दर्ज नामांतरण बंटवारा के कारण अधिक मुआवजा राशि का गबन होना पाया गया। जिससे शासन को बड़ी आर्थिक क्षति हुई।

वर्तमान में प्रकरण लंबित होने से मुआवजा वितरण भी नहीं हो पाया है, जिसके कारण सड़क निर्माण कार्य बाधित है। आम जनता को सुविधा से वंचित होना पड़ रहा। शासन की छवि भी इससे खराब हो रही थी।

पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा के खिलाफ तोरवा थाने में FIR दर्ज

ऐसे में जांच के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल के आदेश पर वर्तमान तहसीलदार राहुल शर्मा ने दोषी तत्कालीन तहसीलदार डीके उईके और तत्कालीन हल्का पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा के खिलाफ तोरवा थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्कालीन तहसीलदार व पटवारी के खिलाफ धारा 34,420,467,468,471 के तहत केस दर्ज कर लिया था।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : होली ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी समेत कई घायल, महिला कांस्टेबल से भी धक्का मुकी

बिलासपुर : जिले में होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी पुलिस टीम पर…

CG News : पेट्रोल पंप पर …. इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल – डीजल, पुलिस ने पंप संचालकों को दिए निर्देश

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बिना नंबर प्लेट या छेड़छाड़ की गई नंबर…

CG Breaking : शहर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, महामाया एजेंसी पर छापा, छिपाए गए 75 से ज्यादा सिलेंडर जब्त

बिलासपुर : न्यायधानी में गैस सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ती किल्लत के बीच खाद्य…

1 of 24