Sarguja

CG Breaking : भीषण अग्निकांड में कई दुकानें जलकर खाक, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

अम्बिकापुर : शहर के अंबेडकर चौक में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां स्थित दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

लाखों का सामान जलकर खाक

मिली जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत एक दुकान से हुई जिसने तेजी से फर्नीचर शोरूम और ऑटो पार्ट्स की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण आगजनी में दुकानदारों का लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका है।

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुँच चुकी हैं। पिछले 2 घंटों से आग पर काबू पाने का प्रयास निरंतर जारी है, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज हैं कि बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : 6 साल से लापता प्रेमी जोड़े का कंकाल जमीन में दफन मिला, कपड़ों से हुई पहचान, घटना की जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा : सरगुजा जिले के जोरी-बिलमा जंगल के नाले में दफन प्रेमी जोड़े के कंकाल…

1 of 13