Uttar Pradesh

Sex Racket : सालों से रेसीडेंसी की आड़ में हो रहा था सेक्स का गोरखधंधा, रंगे हाथों पकड़े गए कई युवक – युवती, देखिए पूरा वीडियो

बुलंदशहर : उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से बड़ी खबर आई है। जहां एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इस खबर के आने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस ने छापा मारकर कई युवतियों, युवकों और होटल संचालकों को दबोच लिया। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं, पूरा मामला आखिर है क्या।

यह है पूरा मामला

दरअसल, बुलंदशहर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र की पुलिस ने खुर्जा रोड के पास स्थित अतिथि रेसीडेंसी में छापा मारकर कई युवतियों, युवकों और होटल संचालकों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, रेसीडेंसी की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध और अनैतिक कार्य किया जा रहा था।

पुलिस की जांच में कई चीजें आई सामने

पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि होटल में कई युवतियाँ और युवक आपत्तिजनक हालत में पाए गए। स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह सेक्स रैकेट सालों से संचालित हो रहा था और इसका नेटवर्क शहर में कई स्थानों तक फैला हुआ था। छापेमारी के दौरान होटल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया।

होटल को सील कर दिया गया है। पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि यह पूछताछ चल रही है कि इस रैकेट को किसकी सहमति से और किन लोगों की मदद से संचालित किया जा रहा था। अतिथि रेसीडेंसी की आड़ में यह सेक्स रैकेट कई वर्षों से सक्रिय था और इसका संचालन बेहद सावधानीपूर्वक किया जा रहा था।

अधिकारियों के अनुसार, होटल में आने-जाने वाले ग्राहकों और यहां कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ जारी है। इस रैकेट की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है और आगे की जांच में अन्य संलिप्त लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस छापेमारी के बाद बुलंदशहर में हड़कंप मचा हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था दामाद, तभी हो गया ये कांड, देखते रह गए परिजन, मची अफरा-तफरी

गोंडा : गोंडा जिले में बुधवार को अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

1 of 22