सोशल मीडिया

Viral News : ‘… अपनी गर्दन काट लूंगा!’ छत्तीसगढ़ की महिला के आरोपों पर शादाब जकाती का वीडियो बयान

Viral News : मशहूर यूट्यूबर और कॉमेडियन शादाब जकाती पर एक महिला द्वारा लगाए गए बंधक बनाने, शोषण और दुष्कर्म के गंभीर आरोपों के बीच अब मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शादाब जकाती ने इस पूरे विवाद पर एक वीडियो जारी कर सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शादाब जकाती का वीडियो बयान

शादाब जकाती ने अपने वीडियो में कहा कि जिन महिला ने उन पर आरोप लगाए हैं वे मदद की गुहार लेकर उनके पास आई थीं। उन्होंने दावा किया कि महिला की गरीबी को देखते हुए उन्होंने उसके बच्चे की छह महीने की स्कूल फीस, कोर्स की किताबें दिलाईं और कई बार राशन व आर्थिक सहायता भी दी। शादाब के अनुसार गांव के राशन दुकानदार और उनकी टीम के सदस्य इस बात के गवाह हैं। वीडियो में शादाब ने कहा कि मैं कसम खाकर कहता हूं कि मैंने उस महिला को कभी गलत नजर से नहीं देखा, न ही उसे छुआ। मेरे घर में कैमरे लगे हैं, आठ-दस लोग हमेशा मौजूद रहते हैं। अगर कोई मेरे खिलाफ जरा सा भी सबूत पेश कर दे, तो मैं खुद अपनी गर्दन काट लूंगा। उन्होंने इसे अपने खिलाफ रची गई साजिश बताते हुए कहा कि वे मेहनत के दम पर यहां तक पहुंचे हैं और अपनी कमाई से गरीबों की मदद करते हैं, लेकिन लोग उन्हें जीने नहीं दे रहे।

छत्तीसगढ़ की महिला के आरोप क्या हैं?

वहीं छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक महिला जो शादाब जकाती की सह-कलाकार बताई जा रही है ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि वह शादाब के साथ जीजा-साली के किरदार वाली कॉमेडी वीडियो बनाती थी और इसी दौरान जकाती ने करीब डेढ़ साल तक उसे डराकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने इस संबंध का विरोध किया और शिकायत की, तो शादाब जकाती और उनकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। यह पहला मौका नहीं है जब शादाब जकाती विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी उनके एक सह-कलाकार के पति ने उन पर जबरन पत्नी को अपने कब्जे में रखने जैसे आरोप लगाए थे।

https://www.instagram.com/reel/DUYt9XaktNu/?igsh=dXBvbDVwbG0xM2Rt

What's your reaction?

Related Posts

Viral Video : 4 करोड़ की लम्बोर्घनी पर सांडों के हमले वाला वायरल वीडियो निकला फेक, जानें क्या है पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Viral Video : कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह से पहले PM मोदी ने मंच पर किसके पैर छुए? जानें उनके बारे में

कोलकाता : पीएम मोदी कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह…

Palash Smriti Wedding : क्या पलाश ने स्मृति मंधाना को दिया धोखा? जानिए क्या है पूरी सच्चाई वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली : महिला टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर…

1 of 18