मध्य प्रदेश

Crime News : AI से फोटो बनाकर महिला से ब्लैकमेल, 50 हजार रुपए ऐंठे, पीड़िता ने दी आत्महत्या की धमकी

खंडवा : खंडवा में महिला को एआई फोटो के जरिए ब्लैकमेल किया और 50 हजार रुपए ठग लिए। आरोपी ने तस्वीरों को एडिट करके महिला को भतीजे के साथ दिखाया और वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे। जिस युवक ने ठगी की, महिला उसे जानती भी नहीं है। इस मामले में महिला ने कलेक्टर और एसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की हैं। जानकारी के अनुसार 35 साल की महिला ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद वह मजदूरी करती है।

सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम चलाती है। जिस पर कुछ फोटो पहले से अपलोड किए गए थे। उसके आधार पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे फोटो भतीजे के साथ अश्लील बनाकर एडिट कर दी। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर परिवार और समाजजन तक पहुंचाया गया। फोटो वायरल करने वाले बदमाश ने ब्लैकमेल किया और कहा कि 50 हजार रुपए मेरे खाते में डालो, वरना और अश्लील फोटो बनाकर तुम्हें बदनाम कर दूंगा।

मकान बनाने के लिए रखे पैसे देना पड़ा

महिला का कहना है कि, वह बदनामी के चलते इतनी डर गई थी कि उसने आरोपी को पैसे भेज दिए। उसने यह रुपए मकान बनाने के लिए जोड़कर रखे थे। आरोपी को उसने रुपए उसने ऑनलाइन कियोस्क सेंटर से ठग के खाते में डलवा। संबंधित ठग के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए, वरना मैं सुसाइड कर लूंगी। मेरे दो छोटे बच्चे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : आम आदमी को एक और बड़ा झटका बिजली के दामों में इतने रुपए की बढ़ोतरी, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

जबलपुर : मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश विद्युत…

1 of 25