Korba

Korba : सड़क दुर्घटना में कालेज छात्र और स्कूली छात्रा की मौत, एक अन्य घटना में तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलटी 2 गंभीर

कोरबा : कोरबा जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक कालेज छात्र और एक स्कूली छात्रा की मौत हो गयी। वहीं एक अन्य हादसे में तेज रफ्तार थार जीप अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें सवार दो युवकों को गंभीर चोट आई है। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य घटना में तेज रफ्तार थार जीप मोड़ पर अनियंत्रित होकर नाले में पलट गयी। इस हादसे में जीप में सवार दो लोगों को गंभीर चोटे आई है।

जानकारी के मुताबिक पहली घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के मुकुटधर पांडे महाविद्यालय के पास घटित हुई। बताया जा रहा है कि कालेज में पढ़ने वाला छात्रा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से रवाना हुआ था। लेकिन बीच रास्ते में ही बाइक सवार छात्र को तेज रफ्तार कार ने चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी घटना कटघोरा थाना के लखनपुर क्षेत्र में घटित हुआ। बताया जा रहा है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर 10 वर्षीय स्कूली छात्रा घर लौट रही थी। इसी दौरान सड़क पर तेज रफ्तार बोलेरो ने छात्रा को चपेट में लेकर कुचल दिया।

इस भीषण हादसे में मासूम छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। तीसरी घटना कटघोरा के लखनपुर मोड़ पर घटित हुई। यहां तेज रफ्तार थार जीप मोड़ पर एकाएक अनियंत्रित होकर नाले में जा पलटी। इस हादसे में थार में सवार दो युवकों को गभीर चोट आई हैै। जिन्हे पुलिस की मदद से कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

CG : कोरबा SP ने 4 थानेदार सहित 2 सब इस्पेक्टर और 3 ASI का किया तबादला, पुलिसिंग में कसावट लाने जारी किया आदेश

कोरबा : कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिसिंग में कसावट लाने 4 थानेदारों समेत…

1 of 19