ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : भ्रष्टाचार के मामले में राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तारी के बाद तीन अफसरों का सस्पेंशन आदेश जारी

बिलासपुर : जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की नीति पर अमल करते हुए राज्य शासन ने भ्रष्टाचार में संलिप्तता और गिरफ्तारी पर लोक निर्माण विभाग के एक ईई और दो एसडीओ को निलंबित कर दिया है। विभाग ने बीजापुर के नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार के संबंध में गंगालूर थाने में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्तता पर लोक निर्माण विभाग के संभाग सुकमा के कार्यपालन अभियंता हरनारायण पात्र, उपसंभाग क्रमांक-1 बीजापुर के अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद सिंह तंवर और सेतु उपसंभाग जगदलपुर के अनुविभागीय अधिकारी संतोष दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने आज मंत्रालय से तीनों अभियंताओं के तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

What's your reaction?

Related Posts

Liquor Shop Close : अब इन जगहों पर संचालित हो रहे शराब दुकानें होंगे बंद, अचानक जारी हुआ आदेश, जानिए क्या है कारण?

तमिलनाडु : तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने पदभार संभाल लिया है। जिसके…

Raja Raghuvanshi Murdar Case : सोनम रघुवंशी की जमानत पर मेघालय सरकार सख्त, हाई कोर्ट से की बेल रद्द करने की मांग

शिलांग : इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली…

1 of 22