Uttar Pradesh

सोती रहीं 11 साल की जुड़वां बेटियां, पिता ने रेत दिया गला, कई घंटों तक शवों के पास बैठा रहा हत्यारा दवा कारोबारी

उत्तर प्रदेश:- कानपुर शहर में एक ऐसी खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। एक दवा कारोबारी ने अपनी ही 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों की क्रूर हत्या कर दी। आरोपी पिता ने घर के अंदर सोते हुए बच्चों का गला रेतकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। लाशें देखकर उनकी मां ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

रविवार तड़के की है ये वारदात

घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रविवार तड़के करीब 4:30 बजे हुई। मृतक दोनों बच्चियां रिद्धि और सिद्धि 11 वर्ष की जुड़वा बहनें थीं। परिवार में पिता शशि रंजन मिश्रा (दवा कारोबारी), मां रेशमा मिश्रा और 6 वर्षीय छोटा बेटा गन्नू भी रहता है।

फर्श पर पड़े थे दोनों बच्चों के शव

पुलिस के अनुसार, जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो फ्लैट के अंदर का नजारा बेहद भयावह था। दोनों बच्चों के शव फर्श पर पड़े थे और पूरे घर में खून बिखरा हुआ था। आरोपी पिता शशि रंजन मिश्रा लाशों के पास ही बैठा हुआ था और कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने में जुटी हुई है।

पत्नी रेशमा ने दी पुलिस को जानकारी

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पत्नी रेशमा ने फोन पर हत्या की सूचना दी थी। पुलिस जब पहुंची तो पिता शशि रंजन बच्चों की लाशों के पास मौजूद था। बच्चों को सोते समय ही वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।

अभी तक हत्या के कारणों का नहीं चला पता

सबसे बड़ा सवाल यह है कि पिता ने अपनी ही मासूम जुड़वा बेटियों की हत्या क्यों की? पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी तक हत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। आरोपी शशि रंजन मिश्रा पूछताछ के दौरान कुछ भी बोलने से मना कर रहा है। वह पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है। पुलिस परिवार की आर्थिक स्थिति, पति-पत्नी के बीच किसी विवाद, मानसिक स्वास्थ्य या किसी अन्य गुप्त कारण की जांच कर रही है।

घर पर मौजूद थी मां

मां रेशमा इस वक्त बेहद सदमे में है। वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय मां घर पर ही मौजूद थी, लेकिन अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या वह सो रही थी या फिर हत्या के बाद उसे पता चला। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या मां ने हत्या को रोकने की कोशिश की या फिर घटना के बाद ही उन्हें पता चला।

What's your reaction?

Related Posts

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

1 of 20